यूपी में होली से पहले योगी सरकार का तोहफा
लखनऊ/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन पर्व से पहले आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लखनऊ में डीबीटी के माध्यम से ₹1,890 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कर 'उज्ज्वला उपहार' प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की आप सभी पर्व और त्योहार अच्छे ढंग से मना सकें, इस हेतु यह उपहार होली से पहले आप सबको उपलब्ध करवा रहे हैं। हम सब आभारी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के, जिन्होंने मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए इस अभियान को वर्ष 2016 में प्रारंभ किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जहां गैस कनेक्शन के लिए घूस देना पड़ता था, वहीं अब देश में 10 करोड़ परिवारों को ये सुविधा फ्री में उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही होली दीपावली पर गैस सिलेंडर भी मुफ्त दिया जा रहा है।
#UPNews #CMYogi #LucknowNews #UPFreeGasCylinderNews #Holi2025 #SafeHoli,







