राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ की शुरू
दिल्ली /देहरादून, खबर न्यू इंडिया: देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 मार्च को हरिद्वार दौरे पर पहुचेंगे । राष्ट्रपति हरिद्वार के चंडीघाट स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । संस्था द्वारा सेवा साधना के 25 वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम में राष्ट्रपति से लेकर कई बड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया है । राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियाँ की शुरू ।







