शपथ ग्रहण के बाद योगी आदित्यनाथ का बुल्डोजर चलना होगा शुरू: विक्रम सैनी
मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाने जा रही है। जिसके चलते 10 मार्च को हुई मतगणना के बाद से ही लगातार जहां गुंडों की अवैध सम्पत्तियों पर योगी आदित्यनाथ का बुल्डोजर चलना शुरू हो गया है, तो वही अब चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले समाजवादी नेताओं के विरुद्ध भी मुक़दमें दर्ज होने शुरू हो गए है। जिस पर मुज़फ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट लगातार दूसरी बार चुनाव जीते बीजेपी के विक्रम सैनी ने कहा कि अधिकारियों की गाड़ियों को चेक करने का उनका मतलब ही क्या था और गुंडों पर तो मुक़दमें दर्ज होंगे ही। विक्रम सैनी ने बुल्डोजर पर कहा कि योगी आदित्यनाथ हर मंच से बोलते थे कि 11 मार्च के बाद बुल्डोजर चलेगा। जिसके बाद अब बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही होगी और वो हो रही है और जैसे ही शपथ ग्रहण होगी तो ये कार्यवाही और ज़ोरदार तरीके से होगी।







