रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति और अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों पर लगाये प्रतिबंध
मॉस्को: यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर दुनिया के दो ताकतवर देशों अमेरिका और रूस के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. रूस के खिलाफ अमेरिका ने 'मॉस्को' पर कई प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी, इसके जवाब में रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. गौरतलब है कि अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों के रूस पर प्रतिबंध और आर्थिक दंडों के कारण कई कंपनियों ने रूस में काम करना बंद कर दिया है. इसका सबसे बड़ा असर आम ज़िंदगी पर पड़ा है. यूक्रेन में रूस का हमला अभी भी जारी है.
#UkraineRussiaCrisis, #thirdworldwar, #RussiaattackUkraine, #pmmodi, #pmo,







