लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी में होली पर्व को पर्व को देखते हुए सभी स्वास्थ्य से जुड़े कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डिप्टी सीएम सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि त्योहार को देखते हुए सभी चिकित्सकों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही प्रशासन को सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी चिकित्सकों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।  कहा कि अस्पतालों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। यूपी में सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों, अस्पतालों के निदेशकों व मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सभी चिकित्सा इकाइयों को 24 घंटे सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां किए जाने का निर्देश दिया गया है। इमरजेंसी सेवाएं बेहतर ढंग से संचालित की जाएंगी।

#UPNews #CMYogi #LucknowNews #Holi2025,