विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार
(बॉलीवुड न्यूज़): ‘छावा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 25 दिन हो गए हैं, और ये फिल्म 700 करोड़ के पार हो गई है. विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म का क्रेज देश ही नहीं दुनियाभर में दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी के साथ ये फिलम हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. 25वें दिन भी 'छावा' ने वर्ल्डवाइड इतिहास रच दिया है और एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में छा गई और चौथे हफ्ते में भी इसने अपनी बेहतरीन कमाई जारी रखी है। 'छावा' को सिनेमाघरों में दमदार परफॉर्म करते हुए अब एक महीना होने वाला है. लेकिन इस फिल्म के लिए फैंस का प्यार कम नहीं हो रहा है. 'छावा' अब भी दर्शकों को बड़े पर्दे पर खींच रही है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस देखते हुए तो अभी इसके थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं.
#VickyKaushal #bollwoodnews #Movie #Chhaava # EntertainmentNews # Entertainment,







