(स्पोर्ट्स न्यूज़) : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ख़िताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर दोनों का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ. टीम इंडिया के सदस्य अलग-अलग शहरों में उतरे हैं। कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती चेन्नई में उतरे। ऐसे ही मुख्य कोच गौतम गंभीर दुबई से दिल्ली पहुंचे। देश के अलग-अलग शहरों में जहां यह चैंपियंस खिलाड़ी खिताब जीतने के बाद उतरे वहां प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। गौरतलब हैं टीम इंडिया ने 9 मार्च को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया. 

#BCCI #ICC #ChampionsTrophy #CT2025 #Teamindia #RohitSharma #GautamGambhir #Viratkohli,