केदारनाथ व बदरीनाथ में वीडियो और रील बनाने पर प्रतिबंध
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केदारनाथ व बदरीनाथ मंदिर परिसर में वीडियो और रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं, चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल से हो रहा हैं । 2 मई को केदारनाथ व 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम जिनता धर्म और आस्था के लिए अपना विशेष महत्व रखता है, उतना ही सोशल मीडिया के धुरंधरों के लिए यह TRP पॉइंट के रूप में भी हिट है. ऐसे में लगातार धार्मिक आस्था पर उठ रहे सवालों के बीच बदरी केदार मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है. जिसके बाद अब केदारनाथ व बदरीनाथ मंदिर परिसर में 30 मीटर के दायरे में वीडियो व रील बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। पिछली यात्रा में देखा गया कि मोबाइल से वीडियो व रील बनाने के लिए मंदिर परिसर में यात्रियों की भीड़ जमा हो जाती है। जिससे दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दोनों धामों में दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। सभी श्रद्वालुओं को सुगमता से दर्शन हो। इसके लिए प्रदेश सरकार व बीकेटीसी व्यवस्था में जुटी है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया, मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर श्रद्वालुओं को सुगम दर्शन करने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल की एक गरिमा, मान्यताएं और परंपराएं होती हैं और श्रद्धालुओं को उसके अनुरूप ही आचरण करना चाहिए.
#ChardhamYatra2025 #Goodgovernance #Kedarnath #Uttarakhand #Sashaktauttarakhand25,







