'ट्रंप के टैरिफ' से दुनियाभर के शेयर बाजार में मचा तहलका
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले ने दुनियाभर के शेयर बाजार में तहलका मच गया. शेयर बाजार भरभरा कर गिर गया. भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा और सेंसेक्स व निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक चार फीसदी से ज्यादा टूट गए। डोनाल्ड ट्रंप ने जब से सत्ता संभाली है तब से सिर्फ टैरिफ का हंटर चला रहे हैं. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने "रेसिप्रोकल टैरिफ" नीति की घोषणा की और 2 अप्रैल से इसे कई देशों पर लागू कर दिया. इसके तहत अमेरिका अब दूसरे देशों पर वही टैरिफ लगाएगा जो वह देश अमेरिकी सामान पर लगाते हैं. इस फैसले ने वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मचा दी है. ट्रंप की नई टैरिफ नीति के तहत सभी देशों पर 10 फीसदी का बेस टैरिफ लगाया गया है, जिसमें भारत पर 26 फीसदी अतिरिक्त शुल्क जोड़ा गया है. वहीं चीन पर 34 फीसदी, वियतनाम पर 46 फीसदी, बांग्लादेश पर 37 फीसदी और यूरोपीय संघ पर 20 फीसदी का टैरिफ लागू होगा. पहले से विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली की मार झेल रहे भारतीय बाजार के लिए डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित जवाबी टैरिफ नया संकट बनकर सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा, "बाजारों का क्या होगा, मैं आपको नहीं बता सकता. लेकिन हमारा देश कहीं ज़्यादा मज़बूत है. चीन ने विशेष रूप से जवाबी कार्रवाई की घोषणा की, जिससे व्यापार युद्ध बढ़ने की चिंता और बढ़ गई. अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका अपने मौजूदा रास्ते पर चलता रहा, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था को गंभीर मंदी का सामना करना पड़ सकता है.
#DonaldTrumpTariffPolicy #ShareMarket,







