(स्पोर्ट्स डेस्क): गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी है. रविवार को खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 16.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद की यह लगातार चौथी हार है. गुजरात की टीम इस जीत के साथ ही 6 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, हैदराबाद सबसे फिसड्डी है. टॉस जीतकर गुजरात का पहले गेंदबाजी का फैसला उसके बॉलर्स ने सही साबित किया. मोहम्मद सिराज और साई किशोर ने हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करते हुए उसकी पारी 152 रन से आगे नहीं बढ़ने दी. सिराज ने 4 विकेट लिए, जबकि साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा को दो-दो विकेट मिले. हैदराबाद का विस्फोटक टॉप ऑर्डर फिर फ्लॉप रहा. अभिषेक शर्मा (18), ट्रेविस हेड (8), ईशान किशन (17) सस्ते में निपट गए. नीतीश रेड्डी (31), हेनरिक क्लासेन (27) ने अच्छे शॉट्स जरूर लगे, लेकिन बड़ी पारियां नहीं खेल सके. कप्तान कमिंस के नाबाद 22 रनों से हैदराबाद ने 150 रन का आंकड़ा छुआ.

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत झटके के साथ हुई। मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर में साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह नौ गेंदों में सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद पैट कमिंस ने जोस बटलर को क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 16 के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी गुजरात को एक बड़ी की जरूरत थी। उनकी इस आवश्यकता को कप्तान गिल और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर ने पूरा किया। दोनों के बीच 90 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी हुई। अपने डेब्यू मैच में सुंदर ने 29 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अर्धशतक नहीं पूरा कर पाए। वहीं, शुभमन गिल और शेरफेन रदरफोर्ड क्रमश: 61 और 35 रन ब

#IPL #IPL2025 #SRHvsGT,