महंगाई का झटका- रसोई गैस के दाम बढ़े
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देश की आम जनता को महंगाई के बड़ा झटका लगा हैं, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गईं हैं। घरेलू गैस सिलेंडर और उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर पर 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। कीमतों में बढ़ोतरी का एलान करते हुए मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम इसकी समीक्षा करेंगे. आज ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी की है. आपको बता दें, एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी.
#LPGGasPrice #LPGGas #LPGPriceHike,,







