सीएम योगी ने एमएमएमयूटी में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सीएम योगी ने सोमवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 91 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर भले ही तकनीक आधारित हो गया है, लेकिन तकनीक से हम नहीं, तकनीक हमसे संचालित होनी चाहिए. योगी ने कहा ऐसी तकनीक इंसान को विकसित करनी चाहिए, जिसका संचालन राष्ट्र और समाज के प्रगति का कारक बने. पूंजी और समय का काम निवेश हो और परिणाम सर्वव्यापी हो. सीएम योगी ने कहा कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय केवल एक विश्वविद्यालय नहीं है, ये तकनीकी का एक ऐसा संस्थान है जो खुद को इस क्षेत्र का रोल मॉडल बन सकता है. इसे तकनीकी समस्याओं के समाधान और शोध के लिए खुद को आगे लाने की पहल करनी होगी. उन्होंने कहा कि जब तकनीकी महंगी होगी तो आम लोगों की पहुंच से दूर हो जाएगी। आज जन सरोकार से जुड़े विषयों जैसे आवास, पर्यावरण, स्वच्छता आदि के लिए सस्ती और टिकाऊ तकनीकी समय की मांग है। इस कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के 'टैलेंट इंसेंटिव स्कीम' के अंतर्गत कुल 9,39,529 की राशि 26 शिक्षकों सहित 69 छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई.
#UPNews #CMYogi #LucknowNews,







