देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क:): उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज राजभवन में विधान सभा के नव निर्वाचित वरिष्ठ सदस्य बंशीधर भगत को प्रोटैम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।

#uttarakhandbjp, #uttarakhandcongress, #election2022, #harishrawat, #cmdhami, #puskharsinghdhami, #bjputtarakhand,