लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की, इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर आलोचकों, खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहने पर भी विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि ये मृत्युंजय महाकुंभ था, न की मृत्युकंभ. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से हर दिन करीब 50 हजार से एक लाख भक्त महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे थे. उन्होंने महाकुंभ को लेकर विपक्ष के नेताओं के बयानों की आलोचना भी की. पश्चिम बंगाल की सरकार इस भीड़ को देखकर घबरा गई। चाहे वह पश्चिम बंगाल सरकार हो, कांग्रेस हो, आरजेडी हो या समाजवादी पार्टी हो, उन्होंने महाकुंभ के बारे में जो कुछ भी कहा है, वह उनकी तुष्टिकरण की राजनीति का उदाहरण है और भारत की आस्था अपमान करने का उदाहरण है, लेकिन यह 'मृत्युंजय महाकुंभ' था।

मुख्यमंत्री के रूप में आठ वर्षों के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि लोकतंत्र में किसी भी सरकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि जनता की संतुष्टि होनी चाहिए। पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए जो भी रूपरेखा तैयार की थी, उन क्षेत्रों में विकास किया है। इसमें हमें जनता का व्यापक समर्थन मिला है। मैं इसे ही सरकार की उपलब्धि मानता हूं।

#YogiAdityanath #cmyogi #Upnews,