देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आज हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के साथ प्रतिभाग किया। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की गयी। 
इस शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा की आप सभी युवा हमारे समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आशा है कि आप अपनी योग्यता, निष्ठा और समर्पण से चिकित्सा क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

#LtGenGurmitSingh #dhansinghrawat #Hemvati NandanBahugunaUttarakhandMedicalEducationUniversity,