आनंद बर्द्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आनंद बर्द्धन को उत्तराखंड का नए मुख्य सचिव नियुक्त किया गया हैं, राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आनंद बर्द्धन एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि, बर्द्धन 1992 बैच के अधिकारी हैं। उत्तराखंड की नौकरशाही में बर्द्धन वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। इस संबंध में प्रशासनिक विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया, जिसमें अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत आनंद बर्द्धन को पदोन्नति देकर मुख्य सचिव नियुक्त करने की जानकारी दी गई है। शासनादेश के अनुसार, वह 01 अप्रैल से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह आदेश रीना जोशी द्वारा जारी किया गया, जिसमें निर्देश दिया गया है कि आनंद बर्द्धन को कार्यहित में उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। इस आदेश की प्रति संबंधित विभागों को सूचनार्थ भेजी गई है।

#AnandBardhan #chiefSecretary,







