खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : म्यांमार में भूकंप की वजह से हालात भयावह हो गए हैं. पीएम मोदी ने म्यांमार के सेना प्रमुख से फोन पर बात कर संवेदनाएं जताई हैं. पीएम मोदी ने X पर लिखा कि एक करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में भारत इस कठिन समय में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, खोज और बचाव दल को प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से भेजा जा रहा है. म्यांमार में आए तेज भूकंप ने काफी नुकसान पहुंचाया है. भूकंप की कंपन इतनी तेज थी इसका असर चीन, कंबोडिया, बांग्लादेश, थाईलैंड और भारत की कुछ जगहों पर देखने को मिला. भूकंप के कारण म्यांमार के दूसरे सबसे बड़ा शहर मांडले में कुल 1000 लोगों की जान चली गई. इस दौरान कई बिल्डिंग और पुल ढह गए थे, जिसमें कई लोग दब गए थे. भारत समेत कई देशों ने इसपर शोक जताया है. भारत ने आपदा प्रभावित देश की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। वायुसेना के एक विमान से भारत राहत सामग्री भेज रहा है। सूत्रों ने बताया कि भेजी जा रही राहत सामग्री में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। म्यांमार में भूकंप को लेकर सैन्य सरकार के प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने बताया कि देश नें भूकंप के कारण अबतक 1000 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 1,700 लोग घायल हैं. वहीं रेस्क्यू अभियान चलने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. सड़क पर ढही बिल्डिंग, दरार पड़े मार्ग और डैम के गिरने से रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

 

 

#MyanmarEarthquake #Myanmar #Earthquake,