CSK vs RCB: 17 साल बाद आरसीबी ने सीएसके को चेपॉक में हराया
(स्पोर्ट्स डेस्क): 17 साल बाद आरसीबी ने सीएसके को चेपॉक में 50 रनों से हराकर जीत का स्वाद चख लिया है. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 196 रन बनाए. इस दौरान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 51 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. विराट कोहली ने 31 रनों का योगदान दिया. फिलिप साल्ट ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 27 रन और टिम डेविड ने 22 रनों का योगदान दिया. लेकिन चेन्नई की टीम में निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा रन रचिन रवींद्र ने बनाए जिन्होंने 31 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 16 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। जिस जीत का ताज विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी पर नहीं लग सका वो रजत पाटीदार ने कर दिखाया है. पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम ने 17 साल बाद चेपॉक में चेन्नई को 50 रन से करारी शिकस्त दी है.
#IPL #IPL2025 #CSKvsRCB,







