कोलंबिया पेसिफिक बेचुरल यूनिवर्सिटी के द्वारा एचडी (डॉक्टरेट) उपाधि से अलंकृत हुए आचार्य डॉक्टर भारत भूषण गैरोला
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड सीमांत जनपद उत्तरकाशी पुरोला के सुकडाला गांव में जन्मे आचार्य भारत भूषण गैरोला शास्त्री जी को कोलंबिया पेसिफिक बेचुरल युनिवर्सिटी के द्वारा पीएचडी (डॉक्टरेट) पदवी से अलंकृत किया गया, आचार्य भारत भूषण गैरोला जी की प्रारंभिक शिक्षा अपने ही गांव के एक प्राइवेट स्कूल में हुई आध्यात्मिकता के प्रति अधिक रुजान होने के कारण आपके पिताजी श्री रामकृष्ण गैरोला जी ने आपकी माध्यमिक शिक्षा श्री कमल संस्कृत विद्यालय पुरोला में प्रधानाचार्य श्री शिव प्रसाद नौटियाल जी के सानिध्य में कराई उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में आपने शास्त्री एवं व्याकरण विषय से आचार्य पदवी प्राप्त की 2010 -11 आपने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर से शिक्षा शास्त्री "बी एड" की की उपाधि प्राप्त की योग एवं व्याकरण विषय पर लघु शोध भी किया.

इस शुभ अवसर पर आपकी धर्मपत्नी श्रीमती देवेश्वरी देवी को भी महिला सशक्तिकरण एवं प्रेरणा सूत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया आचार्य भारत भूषण गैरोला शास्त्री जी ने समाज कल्याण के लिए सनातन धर्म की ध्वजा लेकर के श्रीमद् भागवत महापुराण, देवी भागवत, राम कथा,शिव पुराण आदि पर प्रवचन करके जनमानस के कल्याण में अपना योगदान देने लगे अपने कर्मकांड एवं ज्योतिष के क्षेत्र में भी आपको अनेकानेक प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र, प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया आप इस प्रतिभा के कारण कोलंबिया पेसिफिक बेचुरल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट पीएचडी उपाधि से अलंकृत किया इस मौके पर पूर्व राज्यपाल वेवी रानी मोर्य , राज्य मंत्री सुनीता यूनिवर्सिटी की कुलपति और सम्मानित विशिष्ट जनों उपस्थिति में आपको यह पीएचडी की उपाधि अलंकृत किया गया.

#Dehradunnews #Uttarakhandnews,






