चुनावी हार के बाद बोले उमेश मलिक, कही ये बड़ी बात
मुज़फ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया। मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना में विधानसभा सीट पर रविवार को बीजेपी ने एक कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जहाँ सैकड़ो बीजेपी के कार्यकर्ताओ और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया तो वही कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और उमेश मलिक भी उपस्थित रहे। वहीं पूर्व विधायक उमेश मलिक ने मंच से अपने भाषण में विपक्ष के साथ साथ भारतीय किसान यूनियन पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली ।
मंच से बोलते हुए उमेश मलिक ने कहाँ की कुछ समाज के लोग यूनियन की टोपी ओढ़कर जिनके दो रूप है। वे लोग जब गाँव में होते है, तो गोल टोपी और जब थाने तहसील में आते है, तो यूनियन की टोपी लगते है। वे लोग होश में आकर यूनियन की टोपी पहनकर थाने तहसील में आने की हिम्मत करना, वरना भगा भगा कर मारेंगे।बुढ़ाना विधानसभा में कायदे में धर्म का युद्ध था, आपका और उस समाज का युद्ध था। किस प्रकार की हरकते हर गाँव में आप सबको अपमानित करने के लिए की गई, हर गाँव में घुसने से रोकने का काम किया गया। गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। वहीं सिसौली में गाड़ी तोड़ने के बाद भी सब्र नहीं आया, जिस दिन कार्यक्रम था, सिसौली में भी रोकने का काम किया, लेकिन हम अपना कार्यक्रम करके आये थे। विधायक बदला जा सकता है, लेकिन क्षेत्र के सेवक को बदलने की हिम्मत इन कसाईयो में नहीं हो सकती में जनता के बीच में रहकर काम करुँगा। उमेश मलिक ने आगे कहा की मैंने एक तरफ़ा रहकर राजनीती की है और ना में कभी इनके बीच वोट माँगने गया हूँ और ना कभी माँगने जाऊंगा।
उमेश मलिक इस दौरान दंगे का जिक्र करते हुए कहा की 2017 से 2022 तक दंगे में जिनका नाम था, उनके फैसले कराने उनके एक एक मुक़दमे देखकर वापिस कराने का मैंने काम किया है,सब जानते है, अगर इस दौरान सपा की सरकार होती या इस क्षेत्र का प्रतिनिधि कोई और होता तो यहाँ के 1000 लोगो को फाँसी की सजा होती। ये ही नहीं मीडिया से बात करते हुए उमेश मलिक ने कहाँ की आज कार्यकर्ताओं का सम्मेलन था और चुनाव में इस बार हार हुई है, लेकिन 2017 से ज्यादा हमें इस बार वोट मिली है, हमने कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ाने का काम किया और हमने यह भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि लाल किले के ऊपर इस क्षेत्र का अपमान इस पूरे प्रदेश का अपमान हमारे समाज का अपमान करने का काम किया और इस बार इस विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद यह बयान देना कि मैं मुसलमान लोगों के कारण से जीता हूं ,हमारे हिंदू समाज का फिर अपमान करने का काम किया, कहा तक अपमान सहेंगे, पूरे चुनाव के अंदर तनाव करने का काम किया,गाड़ियों के शीशों को पर काला तेल डालने का काम किया, मैंने कहा समाज नहीं तोड़ने देंगे, उनका काम समाज का अपमान करना है, हमारा काम समाज का सम्मान करना है और किसान यूनियन के लोग जो घर पर जाकर गोल टोपी पहन कर मस्जिदों में रहते हैं, तहसील और थाने में यूनियन की टोपी लगाकर गुंडागर्दी करते हैं, रात को मीट का व्यापार करते हैं फिर यूनियन की टोपी लगाकर थानों में नेता बनने का काम करते हैं अगर ऐसे लोग नेता गर्दी करते पाए गए, तो ये बाबा योगी की सरकार है, कार्यकर्ता भगा भगा कर मारेंगे, यूनियन को तो कोको ले गई, वो तो पूरे देश में प्रदेश में समाप्त हो गई।
#upelection 2022, #cmyogi, #upbjp, #upcm, #upchunav, #rakeshtikait,,






