सीएम धामी ने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को दी बधाई
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो छात्र इस बार सफल नहीं हुए हैं वे निराश न हों, असफलता अंत नहीं बल्कि एक नए संकल्प की शुरुआत है। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ पुनः प्रयास करें।
#UttarakhandBoardResultOut #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




