मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ESG EYE care हॉस्पिटल के सहयोग से मिलन केंद्र शास्त्री नगर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का सैकड़ो क्षेत्र वासियों ने लाभ उठाया, साथ ही शिविर में निर्धन बुजुर्ग क्षेत्र वासियों को निशुल्क आंखों के चश्मे भी वितरित किये गये। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में इस अवसर पर आचार्य सुशांत राज जी के पिताजी स्वर्गीय कैप्टन C S Raj को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शिविर में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर रही, संस्था की अध्यक्ष रमनप्रीत कौर, आचार्य शुशांत राज, सचिव कुँवर दीप सिंह जी, अरुण ठाकुर, मिनी चावला, अनुज भारती , अनुज अग्रवाल , बाबूराम शर्मा आदि मौजूद रहे। शिविर में नंदा देवी संस्था के सत्यपाल सिंह थलवाल, एवं रणजीत सेमवाल भी मौजूद रहे।
मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट ने ESG EYE CARE हॉस्पिटल की नेत्र विशेषज्ञ डॉ संगीता जैन एवं उनकी समस्त टीम का धन्यवाद कर आभार जताया ।







