देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क: इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता और उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें सिंगर पवनदीप राजन और उनके 2 साथी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से नोएडा जाते समय उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में उत्तराखंड में भी उनकी सलामती के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। उनके प्रशंसकों और सीएम धामी समेत मंत्री विधायकों और लोक गायकों ने भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। उत्तराखंड के जिला एवं कस्बा चंपावत के सिलेन टॉक निवासी सिंगर पवनदीप राजन अपने साथी अजय महर व चालक राहुल सिंह के साथ रविवार की रात करीब 2:30 बजे कार से दिल्ली के लिए निकले थे. गजरौला में हाईवे पर सीओ दफ्तर के सामने कट पर खड़े एक ट्रक में कार पीछे से घुस गई. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है.

#PawandeepRajanCarAccident #PawandeepRajan,