नरेश टिकैत ने पूर्व विधायक उमेश मलिक को बताया छुटा हुआ कारतूस
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगरकी बुढ़ाना विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भाजपा के उमेश मलिक द्वारा भारतीय किसान यूनियन और मुस्लिमों के खिलाफ दिए बयानों पर विवाद बढ़ गया हैं। बुढ़ाना सीट से चुनाव हारने वाले बीजेपी के पूर्व विधायक उमेश मलिक के बयानों पर विवाद शुरू हो गया है। जहां एक तरफ गत दिनों बुढ़ाना थाने में रालोद व् किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी तो वहीं अब यह मामला और भी तूल पकड़ गए है, पूर्व विधायक के दिए गए बेतुके बयान को लेकर अब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी पूर्व विधायक उमेश मलिक को छुटा हुआ कारतूस व सुल्फे कि बीड़ी पीकर अपना मानसिक संतुलन खो बैठने की बात कही है। वह अपनी जबान पर लगाम लगाए हार जीत तो होती रहती है इस तरह अपना आपा न खोएं और न ही कोई बे तुका बयान दें उन्होंने कहा की यह पूर्व विधायक क्षेत्र में कोई बड़ा विस्फोट करा सकता है। इससे पहले भी सिसौली में पहुचकर इसने अपनी गाड़ी पर तेल डाल दिया गया था अगर क्षेत्र में कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। भाजपा सरकार किसानों का बड़ा आंदोलन तो देख चुकी है जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के सामने अपने घुटने टेक चुके हैं।
दरअसल पूरा मामला बुढ़ाना कस्बे से जुड़ा हुआ है जहां गत 20 मार्च को बुढ़ाना के तिरंगा ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें पहुंचने के बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया और उसी के साथ साथ बेतुका बयान भी दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि गोल टोपी वाले अगर यूनियन की टोपी पहनकर थाने में जाएंगे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जाएगा। जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जनपद मुजफ्फरनगर के डीएम कार्यालय पहुंचकर देश के राष्ट्रपति के नाम मुजफ्फरनगर डीएम को एक ज्ञापन भी दिया था तो वहीं उसके बाद बुढ़ाना कोतवाली में राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी।
#upelection 2022, #cmyogi, #upbjp, #upcm, #upchunav, #rakeshtikait,







