BIG NEWS: भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत!
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज शाम पांच बजे से संघर्षविराम लागू कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। पाक डीजीएमओ ने बातचीत की पहल की। जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने का दावा किया. ट्रंप ने लिखा,'अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद, मैं यह बताते हुए खुश हूं कि भारत और पाकिस्तान ने तुरंत और पूरी तरह से युद्धविराम (सीज़फायर) पर सहमति जताई है. दोनों देशों को समझदारी और बुद्धिमत्ता दिखाने के लिए बधाई।
इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री का भी बयान सामने आया है. उन्होंने X पर पोस्ट में कहा कि वो भी सीजफायर के लिए तैयार हैं. पाकिस्तान विदेश मंत्री ने कहा,'पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है. पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।
#IndiaPakistanCeasefire #India PAK Conflict ,







