खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारत और पाकिस्तान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष और उससे उत्पन्न हालात का जायजा लिया। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद रहे। इस बैठक में सुरक्षा परिस्थिति और आगे की रणनीति की समीक्षा की गई। इस बीच भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए कहा गया है कि अगर भारत में कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे युद्ध माना जाएगा. सरकार के शीर्ष सूत्रों की ओर से बताया गया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध कार्रवाई माना जाएगा. इसी के साथ ऐसी किसी भी कार्रवाई का उसी के हिसाब से जवाब दिया जाएगा. यह जानकारी भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों के हवाले से आई है. इससे पहले MEA और रक्षा मंत्रालय की तरफ से की गई प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया है कि पाकिस्तान ने आज एयरबेस समेत कई जगहों पर हमले करने की कोशिश की है, हालांकि उन्हें नाकाम बना दिया गया. इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान के एयर बेस पर हमला बोला। आज हुई प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान एलओसी पर अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है। 

#IndiaPakistanTension #OpretionSindoor #Operation Sindoor #India PAK Conflict,