खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. आपको बताते चलें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का ये पहला राष्ट्र के नाम संवाद होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार ऑपरेशन सिंदूर पर बोल सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच उनका संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों ने जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य हमलों को रोकने के लिए आपसी सहमति जताई है. 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पीओके के साथ-साथ पाकिस्तान के भीतर 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया. भारतीय सेना के मुताबिक, इस हमले को पाकिस्तान की आर्मी ने अपने ऊपर ले लिया और भारत की आम जनता और मिलिट्री बेस को निशाना बनाने की कोशिश की. इसके बाद फिर भारत की सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद पाकिस्तान ने लगातार दो रातों को भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की जिसके जवाब में उसे तगड़ा नुकसान हुआ.

#PMModiAddresstoNation #PMModiAddress #PMModi #PMModispeech,