(स्पोर्ट्स डेस्क): राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में गुजरात टाइटंस को 8 विकेटों से हरा दिया है. राजस्थान की जीत के नायक 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेली. 14 साल के इस खिलाड़ी ने इस मुकाबले में छक्कों-चौकों की बारिश कर दी. गुजरात के खिलाफ राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया था. हमेशा की तरह एक बार फिर गुजरात ने हुंकार भरी और शुभमन गिल ने 50 गेंद में 84 रन ठोक दिए जिसमें 4 छ्क्के और 5 चौके जमाए. बटलर ने भी शानदार फिफ्टी ठोकी और टीम के स्कोर को 209 तक पहुंचा दिया. राजस्थान की तरफ से महेश तीक्षणा ने ही दो विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर को 1-1 विकेट मिला. जवाब में राजस्थान ने 15.5 में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए और  25 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ राजस्थान ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को भी बरकरार रखा हैराजस्थान की टीम ने 210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वैभव और जायसवाल ने धुआंधार शुरुआत की. वैभव ने पहले महज 17 गेंद में अर्धशतक ठोका और फिर अगली 15 गेंद 50 रन ठोक दिए. उन्होंने महज 35 गेंद में शतक ठोका और इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले दूसरे बल्लेबाज साबित हुए. इस पारी में वैभव के बल्ले से 11 छक्के और 7 छक्के देखने को मिले. वैभव ने गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 11 छक्के लगाए जो आईपीएल 2025 में किसी बल्लेबाज का एक पारी में सर्वाधिक छक्के हैं। वैभव ने इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने गुजरात के खिलाफ नौ छक्के लगाए थे।

#IPL #IPL2025 #RahulDravid #BCCI #RRvsGT ,