मन की बात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सिद्धार्थ बंसल को प्रथम 20 मे स्थान, पीएम मोदी ने ऐक्स पर ट्विट कर दी बधाई
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 119 वें एपिसोड की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाजपा युवा नेता सिद्धार्थ बंसल ने भारत में 20वां स्थान प्राप्त किया है। सिद्धार्थ बंसल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐक्स पर ट्विट कर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम के 119 वें एपिसोड में मन की बात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून कैंट विधानसभा से भाजपा युवा नेता सिद्धार्थ बंसल ने भाग किया। इसमें वह टॉप 20 में आकर विजयी घोषित किये गये। सिद्धार्थ बंसल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्टिफिकेट और एक बुक देकर शुभकामना दी।
#Mankibaat #PMModimankibaat #Narendramodi,






