दून सिख वेलफेयर सोसायटी ने दी पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज दून सिख वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक सभा मे 22 अप्रैल को पहलगाम में अप्रत्याशित आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों पर रोष और दुख प्रकट किया। सोसायटी के हर सदस्य इस घटना से दुखित है। सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला जी ने कहा कि कश्मीर हमारे देश का सरताज है और औरगजेब जैसा बादशाह अपने जुर्मों से नही ले सका। कश्मीर के पंडितों की रक्षा हेतु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने अपना शीश दे दिया और हिंदुत्व की रक्षा की। हम सब आज भी अपने देश के सरताज की रक्षा जान दे करेगे। सचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा एवँ पूर्व अध्यक्ष सरदार जी एस डंग जी ने खेद प्रकट करते हुए सरकार से दोषियों को ऐसी सजा एवँ पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाने का अनुरोध किया कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। अन्त में सभी ने 26 शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओ को अपने चरणों मे स्थान एवँ उनके परिवार को असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
#PahalgamAttack #PahalgamTerrorAttack,







