पाकिस्तान से तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बड़ा फेरबदल
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड में बदलाव किया है. पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष चुना गया है. केंद्र सरकार की ओर से पुनर्गठित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में सात सदस्य होंगे। बोर्ड में तीनों सेनाओं के सेवानिवृत्त अधिकारी होंगे। सरकार की ओर से पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बोर्ड में पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी भी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य भी बोर्ड में हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त आईएफएस हैं।
पीएम मोदी ने बुधवार को चार बड़ी बैठकों में हिस्सा लिया. उन्होंने सीसीएस, सीसीपीए, सीसीईए और कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की. प्रधानमंत्री मोदी पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अभी तक कई सख्त फैसले ले चुके हैं. पाकिस्तान भारत के साथ तनाव की स्थिति के बावजूद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह लगातार एलओसी पर सीजफायर तोड़ रहा है.
#RAW #PahalgamTerrorAttack,







