खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए.  मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जाति जनगणना, मूल जनगणना में ही शामिल होगी. हालांकि जनगणना कब से सुरू होगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल यानी 2026 के आखिर तक सरकार यह फैसला ले सकती है.
मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को भी बड़ी सौगात दी है. गन्ने का FRP बढ़ाया गया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है. यह बेंचमार्क मूल्य है, जिसके नीचे इसे नहीं खरीदा जा सकता है." सरकार ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए गन्‍ने का एफआरपी मूल्‍य बढ़ाया है. नया मूल्‍य 2025-26 गन्ना के लिए 355 रुपये प्रति किविंटल को मंजूरी दी गई. इसमें 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे पि‍छले सीजन में गन्‍ने का एफआरपी 340 रुपये प्र‍ति क्विंटल था. बता दें कि प्रत्येक चीनी सीज़न में, केंद्र सरकार कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर गन्ने की एफआरपी तय करती है. एफआरपी बेंचमार्क मूल्य है, जिसके नीचे कोई भी चीनी मिल किसानों से गन्ना नहीं खरीद सकती है. एफआरपी की वास्तविक गणना सभी प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों की उत्पादन लागत के आधार पर की जाती है. गन्ने की एफआरपी गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 1966 के तहत तय की जाती है.

#CasteCensus #SugarcaneFRP #ModiCabinet,,