(स्पोर्ट्स डेस्क): पंजाब किंग्स ने चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेटों से हरा दिया है. चेन्नई की यह चेपॉक में लगातार 5वीं हार है. बुधवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 19.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन बनाए। उनके लिए सैम करन ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में पंजाब ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब की तरफ से युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक सहित कुल चार विकेट लिए थे. पंजाब इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल पर 13 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. 10 में से आठ मुकाबले गंवा चुकी चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। 

#CSKvsPBKS #IPL #IPL2025 #BCCI,