लोकदल के पूर्व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए ने थामा सपा का दामन
लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा झटका लगा है. जयंत चौधरी के करीबी रहे युवा रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वसीम रजा ने रालोद छोड़ सपा का दामन थाम लिया हैं. वसीम रजा समेत उनके समर्थकों ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। चौधरी वसीम रजा रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के खासम-खास लोगों में रहे हैं. वसीम रजा ने कहा कि वो कि उन्होंने रालोद में रहकर घुटन महसूस हो रही थी. रालोद में किसान और नौजवान विरोधी काम हो रहा है. पार्टी ने किसानों, मुसलमानों और बेरोजगारों के मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है. जयंत चौधरी अग्निवीर योजना पर भी खामोश हैं. उन्होंने कहा कि वो किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों से प्रभावित होकर लंबे समय रालोद में रहे और उनके लिए काम किया. लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं, जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ जाने का फैसला लिया है. वसीम रजा ने कहा कि अब वो अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करेंगे.
#ayantchaudhary #UPNews #Lucknownews #UPPolitics,







