भारत के DG आर्मी की पाकिस्तान को चेतावनी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय सेना के वायु रक्षा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी'कुन्हा ने भारत की सैन्य क्षमताओं को लेकर एक बेहद स्पष्ट और सशक्त बयान दिया है. लेफ्टिनेंट जनरल ने स्पष्ट कहा कि भारत के पास पाकिस्तान में अंदर घुसकर सटीकता से हमला करने की ताकत है, चाहे वो रावलपिंडी हो, खैबर पख्तूनख्वा हो या कोई और इलाका. लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी'कुन्हा ने कहा कि पूरा पाकिस्तान हमारी रेंज के भीतर है. अगर पाकिस्तानी सेना अपना मुख्यालय रावलपिंडी से केपीके भी शिफ्ट कर दे तो भी उन्हें छिपने के लिए एक गहरा गड्ढा खोजना होगा. कुन्हा ने बहुत ही साफ शब्दों में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के पास ऐसा हथियार भंडार है, जो पाकिस्तान के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकता है. यानी पाकिस्तान में किसी भी जगह, कही भी भारत हमला करके दुश्मनों का कचूमर निकाल सकता है. ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कुन्हा का कहना था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के प्रमुख हवाई ठिकानों पर ऐसे सटीक हमले किए जिसके बाद पाकिस्तान के एयरबेस बर्बाद हो गए. जिसमें लॉइटरिंग मुनिशन्स (लंबे समय तक हवा में रहने वाले हथियार) का इस्तेमाल कर उच्च-मूल्य के लक्ष्यों को नष्ट किया गया. इसमें स्वदेशी आधुनिक तकनीक, जैसे लंबी दूरी के ड्रोन और गाइडेड मुनिशन्स ने ऑपरेशन की सफलता में अहम भूमिका निभाई.
#OperationSindoor # Indiaairstrike #IndiaLaunchesMissileAttack,







