लखनऊ/खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, इस बीच राकेश टिकैत ने बिजली के निजीकरण का विरोध करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की. उन्होंने लिखा- 'बिजली निजीकरण का सीधा प्रभाव गांव, गरीब आम जनता और छोटे व्यवसाय पर पड़ेगा. सरकारी संस्थाओं की तुलना में निजी कंपनियों पर जनता का नियंत्रण और जवाबदेही कम होती है. जिससे साफ पारदर्शिता व उत्तरदायित्व की कमी देखी जा सकती है. ऐसे फैसलों को सरकार तुरंत वापस ले. बता दें कि उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणांचल के 42 जिलों का निजीकरण करने की तैयारी कर रहा है. जिसका बिजली कर्मचारी संगठनों के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा है. 

 

#OfficialBKU #UPNews #CMYogi #LucknowNews #RakeshTikaitNews #RakeshTikait,