मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट देहरादून के द्वारा रा0 इ0 कॉलेज बड़ासी ग्राण्ट, (थानो )रायपुर, देहरादून में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें कक्षा 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यालय के शीर्ष दस छात्र/छात्राओं को मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया ( भुमि शर्मा ,वासु शर्मा ,वंशिका ,वेशनवी ,इशा , अनुष्का राणा , आरुशी माही ,प्रियांशु ,व देवानश कोटियाल ) संस्था के सदस्यो ने बच्चों की मेहनत को खूब सराहा .
कार्यक्रम में अरुण ठाकुर, मिनी चावला, शारदा उनियाल, सुमन सिंह, अनुज बड्थ्वाल , प्रीति भारद्वाज शामिल रहीं .संस्था के सदस्या प्रीती जी के सहयोग द्वारा विद्यालय को सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु विभिन्न प्रकार की ड्रेसस भी प्रदान की गयीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य परमानन्द सकलानी एवं समस्त शिक्षकों तथा समाज सेवी माहेंदेर परमार जी द्वारा संस्था एवं सभी सदस्यगणों का विशेष धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
#manveertrust #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






