देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कलर्ड चेकर्स फिल्म एण्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में आज वैभव गोयल और निखिल जैन द्वारा गढ़वाली वीडियो "चम्बा बाजार"का विमोचन किया गया! इस अवसर पर एन सीरीज प्रोडक्शन प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी गढ़वाली वीडियो "चम्बा बाजार" गीत के सभी कलाकार उपस्थित रहे..


कलर्ड चेकर्स फिल्म एण्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के एमडी वैभव गोयल ने वीडियो देखा और पूरी टीम के द्वारा किए गए काम को सराहा और सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा की आप सभी लोग ऐसे ही और अच्छे अच्छे वीडियो बनाते रहे. वैभव गोयल ने कहा की मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनी उत्तराखण्ड की वर्तमान फिल्म नीति को देश की सबसे प्रगतिशील नीतियों में से एक माना जा रहा है, जहां फिल्म निर्माताओं को समय से शूटिंग की अनुमति, प्रशासनिक सहयोग और स्थानीय संसाधनों की सहज उपलब्धता मिलती है। राज्य सरकार की पहल से स्थानीय लोक संस्कृति, परंपरा और बोली के साथ तकनीकी संसाधनों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे क्षेत्रीय सिनेमा को एक नई दिशा और पहचान मिल रही है। वहीं, बीते कुछ समय में उत्तराखण्ड में कई गढ़वाली फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है,  इस दौरान निखिल जैन ने चम्बा बाजार की पूरी टीम को काफी मोटीवेट किया साथ ही सभी को शुभकामनाएं भी दी। 


इस चम्बा बाजार वीडियो के सिंगर राम कौशल, अंजली रमोला नेगी /अभिनय दिव्या नेगी, विजय रावत,शिव कुमार, अनिल जोशी,भूपी, संगीत हरिओम शरण / गीत अंजली रमोला नेगी /कैमरा & एडिट विकाश उनियाल/ निर्देशक शिव कुमार /निर्माता नवीन शाह है. 
इस कार्यक्रम में टीम पूरी टीम के साथ अनुज पंडित, गणेश, विपिन, सूरज, भूपेंद्र कमलेश आदि मित्र उपस्थित रहे.

#uttarakhandfilmpolicy #filminuttarakhand #filmmaking #bollywoodlocations #uttarakhandtourismofficial #indiancinema #cinematicuttarakhand #exploreuttarakhand #filmindustry #incredibleindia #UttarakhandFilmDevelopmentCouncil #Dehradunnews #Uttarakhandnews #UttarakhandFilmpolicy,