(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल नए टेस्ट कप्तान बनाए गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. भारत को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने शनिवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी है. इसी के साथ ही भारतीय क्रिकेट में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के एक नए युग की शुरुआत होती है. शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने बड़ा दांव खेला है. करुण नायर की सात साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। शार्दुल ठाकुर भी भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीय-ए टीम के कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन को भी मौका दिया गया है। साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह टीम में नया चेहरा हैं। बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम का एलान किया है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और शार्दुल ठाकुर के रूप में 6 गेंदबाजों को चुना गया है. रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर हैं. 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

 

 

#BCCI #Teamindia #IndiaTestSquadAnnounced #INDvsENG #ShubhmanGill,