मुजफ्फरनगर जिले में बढ़े जमीनों के सर्किल रेट
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) मुजफ्फरनगर जिले में बढ़े जमीनों के सर्किल रेट, बता दें कि जनपद में आवासीय भूखंड, व्यावसायिक क्षेत्र, कृषि भूमि आदि के सर्किल रेट वर्ष 2022 से नहीं बढ़े हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इन नई दरों को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में ज़मीन खरीदना महंगा हो गया है। प्रशासन ने 25 प्रतिशत तक संपत्ति के दाम बढ़ाए हैं। नए सर्किल रेट की सूची चारों तहसील और रजिस्ट्रार कार्यालय पर चस्पा की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं। आवासीय, व्यवसायिक और कृषि भूमि की रजिस्ट्री नए सर्किल रेट के आधार पर शुरू कर दी गई है। आवासीय सर्किल रेट कालोनी, सड़क की चौड़ाई के आधार पर तय हुए हैं। वहीं व्यवसायिक सर्किल रेट मार्ग, बाजार की स्थिति और सड़क की चौड़ाई के आधार पर निर्धारित किए गए हैं।
#muzaffarnagarnews #UPNews #Lucknownews #Muzaffarnagar CircleRate,






