(स्पोर्ट्स न्यूज़): आईपीएल 2025 भारत पाकिस्तान तनाव के कारण रोक दिया गया था, जिसकी एक बार फिर शुरुआत 17 मई से होने जा रही है.  सभी मुकाबले छह मैदानों पर खेले जाएंगे। फाइनल मैच तीन जून को खेला जाएगा।  शेड्यूल के अनुसार पहले 25 मई को फाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना था. अब फाइनल 3 जून को होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फाइनल का वेन्यू बदल दिया जाएगा, लीग स्टेज के बचे हुए मैच भी वहां नहीं हो रहे हैं. अब फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट किया जा सकता है. आईपीएल फाइनल शेड्यूल के बदलने के पीछे का कारण जो सामने आ रहा है वो खराब मौसम है. दरअसल जून की शुरुआत में शहर में तेज बारिश के आसार है. बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि प्लेऑफ के वेन्यू को लेकर फैसला कुछ दिनों में लिया जाएगा. बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल 2025 सत्र के शेष 17 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। छह मैदानों पर बाकी बचे मुकाबले खेले जाएंगे जिनमें बंगलुरू, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद शामिल हैं। नए कार्यक्रम में दो डबल हेडर भी शामिल हैं। पहला डबल हेडर 18 मई को है। रविवार को दोपहर में राजस्थान रॉयल्स का सामना पंजाब किंग्स से जयपुर में होगा जबकि इसी दिन शाम को दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात टाइटंस से दिल्ली में भिड़ंत होगी। वहीं, दूसरा डबल हेडर 25 मई को होगा। रविवार को दोपहर में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा जबकि शाम को 7:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। 28 मई, 31 मई और दो जून को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 25 जून को खेला जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के तनाव के चलते शेड्यूल में उथल-पुथल मच गई है. बाकी 17 मैच 6 वेन्यू पर खेले जाएंगे. फाइनल मैच में देरी हुई और अब खिताबी जंग 3 जून को देखने को मिलेगी. 29 अप्रैल से नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे.

#IPL #IPL2025 #RahulDravid #BCCI,