खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुई कार्रवाई और अन्य प्रतिबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है. एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित ही रहेगा और यह तब तक स्थगित रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के साथ अपने संबंधों को पूरी तरीके से खत्म नहीं कर देता है. उन्होंने कहा, अब कश्मीर को लेकर अगर चर्चा के लिए विषय बचा है तो सिर्फ एक ही है, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (POK) को खाली कराना और इस पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं और POK के मुद्दे पर भारत को किसी भी तीसरे देश का दखल मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध और व्यवहार पूरी तरह से द्विपक्षीय होंगे। इसमें बिल्कुल भी बदलाव नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के साथ अब बातचीत केवल आतंकवाद और पीओके खाली करने पर होगी। 

#IndiaPakistanIndusWaterTreaty #Jaishankar #POK,