ऑस्ट्रिया: स्कूल में गोलीबारी कई लोगों की हुई मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मंगलवार को ऑस्ट्रिया के शहर ग्राज के एक स्कूल में कई लोगों की हत्या कर दी गई। शुरुआती रिपोर्ट में 5 लोगों से ज्यादा की मौत की खबर सामने आ रही है . हालांकि बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. जानकारी के मुताबिक स्कूल का ही एक छात्र बंदूक लेकर पहुंच गया था और जो सामने दिखा उसी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसके बाद वह छात्र वॉशरूम गया और खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. स्थानीय पुलिस ने लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. उन्होंने आगे बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और अब कोई खतरा नहीं है. पुलिस ने स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया है. पूरे स्कूल में तलाशी अभियान चल रहा है.
#AustriaSchoolFiring #worldnews #Schoolfiring #AustriaAttack,







