ईरान इस्राइल के अस्तित्व के लिए खतरा: नेतन्याहू
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान ने हमले को कायराना बताया तो इजरायल ने इसे अपनी जीत कहा है. इस्राइल ने कहा कि वह अपने खिलाफ खड़े होने वाले खतरों को हटाने के लिए सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा, 'ईरान का उद्देश्य इजरायल को खत्म करना है. हमने अपने सेल्फ डिफेंस में इस 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' शुरू किया. हमले के बाद इजरायली सैन्य प्रमुख ने कहा कि देश अपनी सभी सीमाओं पर पूरी तरह से तैयार है. इस बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर यह हमला उसे ऑपरेशन राइजिंग लॉयन (उभरता शेर अभियान) का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ईरान, इस्राइल के अस्तित्व के लिए खतरा है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस्राइल के इस हमले में रेवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख हुसैन सलामी का निधन हो गया। इसके अलावा तेहरान में कई रिहायशी इमारतों को भी निशाना बनाया गया। नेतन्याहू और खामेनेई के बीच जंग में दोनों देशों की एक दूसरे को धमकी दी है. खामेनेई ने कहा है कि इज़रायल ने बहुत बड़ी गलती की है
#IsraelvsIran #Iran-IsraelConflict,







