कैनवास पेंटिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन
मुज़फ्फरनगर/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): - शहर के प्रसिद्ध CSB कैफ़े में आज एक विशेष कैनवास पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का संचालन जानी-मानी आर्टिस्ट सीमा त्यागी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस रचनात्मक सत्र में बच्चों को लैंडस्केप पेंटिंग और भगवान गणेश की चित्रकारी सिखाई गई। सीमा त्यागी ने बच्चों को रंगों की समझ, ब्रश तकनीक और कल्पना को कैनवास पर उतारने के तरीके सिखाए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अत्यंत लगन और जोश के साथ अपनी-अपनी पेंटिंग्स तैयार कीं। बच्चों की रचनात्मकता और उनकी पेंटिंग्स ने सभी को प्रभावित किया।
#UPNews #Muzaffarnagarnews #MZNews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




