Uttarkashi Cloud burst : उत्तराखंड के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने और बाढ़ से हुई भीषण आपदा की घटना को लेकर उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह, त्रिवेन्द्र सिंह रावत और अनिल बलूनी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने इस प्राकृतिक आपदा में हुए जन-धन की हानि पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव केंद्रीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
#PMModi #UttarkashiCloudburst #CloudBurst #Uttarkashi #Uttarkashicloudburst #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




