खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के बाद चिशोती गांव में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में 12 लोगों की मौत की खबर बतायी जा रही हैं. वहीं भारी नुकसान की भी आशंका है. मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जान-माल की क्षति की आशंका है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। दोनों पुल, लकड़ी का पुल और पीएमजीएसवाई पुल, क्षतिग्रस्त हो गए हैं। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि चशोती इलाके में अचानक बाढ़ आ गई है, जो मचैल माता यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

#JammuandKashmir #Cloud Burst in Kishtwar,