लखनऊ, खबर न्यू इंडिया। लखनऊ में हुई रालोद की बैठक में अध्यक्ष जयंत चौधरी ने विधानमंडल दल के नेता की घोषणा कर दी है। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से रालोद विधायक राजपाल बालियान को विधानमंडल दल का नेता बनाया गया है, राजपाल बालियान तीसरी बार विधायक चुने गए हैं. वह दो बार खतौली से विधायक रह चुके हैं. उन्होंने अपना पहला चुनाव 1996 में भारतीय किसान कामगार पार्टी के टिकट पर लड़ा और जीत दर्ज की. जबकि थानाभवन क्षेत्र के विधायक अशरफ अली खान को विधानमंडल दल का उप सचेतक मनोनीत किया गया है। अशरफ अली के मनोनयन से थानाभवन व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर विधानमंडल दल की बैठक बुलायी थी, जिसमें रालोद के नवनिर्वाचित विधायकों ने भाग लिया। बैठक में जयंत चौधरी ने बुढाना क्षेत्र से विधायक राजपाल बालियान को विधानमंडल दल का नेता मनोनीत किया। इसके अलावा मेरठ के सिवालखास के विधायक गुलाम मौहम्मद को विधानमंडल दल का उपनेता बनाया गया। वहीं बागपत के छपरौली से विधायक प्रो. अजय कुमार को मुख्य सचेतक, थानाभवन से रालोद विधायक अशरफ अली खान को उप सचेतक, हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के विधायक प्रदीप गुड्डू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में रालोद को आठ सीटों पर जीत मिली है.

 

#upelection 2022, #cmyogi, #upbjp, #upcm, #upchunav, #rakeshtikait,