सीएम धामी के जन्मदिवस पर स्वामी विवेकानंद मंडल कैंट विधानसभा में हवन-पूजन व प्रसाद वितरण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के सुअवसर पर आज मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद मंडल कैंट विधानसभा द्वारा आर्य समाज मंदिर प्रेमनगर में उनकी दिर्घायु की कामना के लिए "हवन-पूजन व प्रसाद वितरण " कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन-पूजन कार्यक्रम में कल व आज सुबह हुई आपदा में प्रभावित होने वाले परिवारों की सुरक्षा व कुशलता के लिए कामना की गई।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान की उपस्थिति के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष हरीश कोहली, विक्की खन्ना, मंडल महामंत्री संजय अरोड़ा, प्रीति भारद्वाज , मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सेमवाल, हैप्पी शर्मा, खिलाफ सिंह बिष्ट, महानगर सोशल मीडिया संयोजक महिपाल सिंह , मंडल मंत्री रिया नैथानी , सरिता ठाकुर जी, राजन सिंह नेगी , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष के रामबाबू , पूर्व पार्षद मीरा कठैत , सरदार रविन्द्र सिंह खालसा , दीपक शर्मा की उपस्थिति रही।
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,,







