देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देश से लेकर दुनियाभर नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई देशों के नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उनके लंबे और सुखमय जीवन की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ''भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है. आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है. उन्होंने कहा, बतौर प्रधानमंत्री आपके काम ने आपको देश में सम्मान और दुनिया में बड़ी प्रतिष्ठा दिलाई है. आपके नेतृत्व में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं. आप भारत और रूस की विशेष दोस्ती को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. हम भविष्य में भी आपसी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करते रहेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, मेरे अच्छे दोस्त नरेंद्र, मैं आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। आपने अपने जीवन में भारत के लिए बहुत कुछ किया है, और हमने मिलकर भारत और इस्राइल की दोस्ती में बहुत कुछ हासिल किया है। मैं जल्द ही आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं ताकि हम अपनी साझेदारी और अपनी दोस्ती को और भी ऊंचाइयों पर ले जा सकें। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे दोस्त।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी, आपके 75वें जन्मदिन पर आपको मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।

#PMModi #PMModiBirthday #indianews,